Wednesday, October 21st, 2026

आज से टोल पर फास्टैग हुआ अनिवार्य

भोपाल

अगर आप नेशनल हाईवे पर जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। प्रदेश समेत देशभर के सभी नेशनल हाईवे पर 15 फरवरी की रात 12 बजे से कैश लेन बंद कर दी गई हैं। फास्टैग से ही वाहन टोल से गुजर सकेंगे। अगर फास्टैग नहीं है तो ऐसे वाहनों को टोल पर रोका नहीं जाएगा, बल्कि उनसे दोगुना टोल वसूला जाएगा।

एनएचएआई के सीजीएम एमके जैन ने बताया कि डबल टोल लेने की सुविधा फास्टैग वाले टोल बूथों पर ही होगी। इससे पहले वाहन पर अगर फास्टैग नहीं होता था, तो मौके पर ही फास्टैग लगाने के निर्देश थे। बता दें कि प्रदेश में एनएचएआई के 48 टोल प्लाजा हैं। इनकी सभी लेन फास्टैग से लैस हो भोपाल चुकी हैं, जबकि मप्र सड़क विकास निगम के 75 टोल प्लाजा पर सिर्फ दो-दो लेन ही फास्टैग की गई हैं। एक लेन को फास्टैग करने की लागत करीब 15 लाख रुपए है।

 

#फास्टैग

Source : Agency

पाठको की राय